गोवर्धन (मथुरा)। विकास प्राधिकरण ने सोमवार को गोवर्धन में 14 आशियानों पर बुलडोजर चला दिया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में की गई कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। एनजीटी के आदेश के बाद आन्यौर परिक्रमा मार्ग के बहुत से लोगों द्वारा प्राधिकरण सचिव के यहां अपील की गई थी।
इस अपील पर सचिव द्वारा 14 आशियानों को तोड़ने का आदेश दिया था। आदेश के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन और प्राधिकरण अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान कई निर्माणकर्ताओं ने अपने निर्माणों को न तोड़ने के लिए अधिकारियों से गुहार भी की। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव रमेश चंद, एसपी देहात आदित्य शुक्ला, प्राधिकरण एक्सईएन मुकेश अग्रवाल मौजूद थे।