फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगते ही बंद होने लगीं नगर निगम की एलईडी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा लगवाई गईं एलईडी लाइट लगते ही बंद होने लगी हैं। निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी से की है। अब कंपनी के कर्मचारी इन एलईडी को ठीक करने में लगे हैं। नगर निगम द्वारा पहले से लगी सोडियम लाइट के स्थान पर खंभों पर एलईडी लगवाई जा रही हैं। यह एलईडी प्रदेश सरकार के निर्देश पर डबलईएफएल कंपनी द्वारा लगाई जा रही हैं। अधिकतर एलईडी लगते ही खराब हो गई हैं। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की। निगम के अधिकारियों ने कंपनी को इसकी शिकायत की। इस शिकायत के बाद कंपनी के कर्मचारी इन एलईडी को ठीक करने में जुट गए हैं। कंपनी द्वारा एलईडी की सात साल की गारंटी ली र्है। नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खराब हो चुकी लाइट को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें