फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और अमीर को मिले समान शिक्षा

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की गुरुकुल पद्धति में गरीब और अमीर के बच्चों को एक सी शिक्षा देने की विशेषता रही है। ये ही वजह है कि विश्व के कई देश इस पद्धति का अनुसरण करते हैं। आज प्राचीन परंपरा और आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा की जरूरत है। शिक्षा के बेहतरी के लिए समाज और पुरातन छात्र भी आगे आएं। डिप्टी सीएम चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज के पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन परंपरा है कि शिक्षा की व्यवस्था सरकार के साथ समाज के गणमान्य लोग करते हैं। इसमें एक कड़ी पुरातन छात्रों के योगदान की भी होनी चाहिए। चंपा अग्रवाल के ही पुरातन छात्र रहे सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा जिस मिट्टी, जिस प्रांगण ने हमें ज्ञान दिया आज जिसकी बदौलत हम यहां है उस विद्यालय के विकास के लिए हमें आगे आना चाहिए। जब मैंने इस विद्यालय की स्थिति देखी मन में विचार आया। इस अवसर पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, सुरेश चतुर्वेदी, हरबंश चतुर्वेदी, अतुल कुमार जैन, प्रबंध समिति के उमेश चंद अग्रवाल, विशनचंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इनको मिला ब्रज गौरवश्री सम्मान -नारायन दास अग्रवाल, कुलाधिपति जीएलए विवि, शिक्षा -वीरेंद्र सक्सेना, अभिनेता - आशुतोष चतुर्वेदी, पत्रकार -संदीपन विमलकांत नागर, अभिनय - डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, चिकित्सा - सुरेंद्र मोहन शर्मा, विधि - डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, चेयरमैन आरके ग्रुप, शिक्षा - डॉ. विकास चतुर्वेदी, अर्थशास्त्री - राजकुमार अग्रवाल, सीए - अखिलेश चतुर्वेदी, पत्रकार - पीके जिंदल - डॉ. वीसी गोयल, चिकित्सा - अर्चना चतुर्वेदी, व्यंग्यकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें