फिरोजाबाद। फिल्म पद्मावत का विरोध सुहागनगरी में भी हुआ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के पुतले की प्रतिकात्मक अर्थी निकाली। कंपनी बाग चौराहे पर अर्थी को आग के हवाले कर दिया। फिल्म पर रोक लगाए जाने की मांग केंद्र एवं प्रदेश सरकार से की।
बुधवार को विभव नगर पानी की टंकी से भंसाली की प्रतिकात्मक अर्थी निकाली गई। जो शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कराते हुए गांधी पार्क पहुंची। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अर्थी को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि सिर्फ रुपये कमाने के लिए भ्ंासाली ने फिल्म का निर्माण किया। हम सभी हिंदू कार्यकर्ता फिल्म पद्मावत का विरोध करते हैं।
विकास तोमर ने कहा कि हमारे इतिहास के साथ इस फिल्म में छेड़छाड़ की गई है। हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाने की साजिश की गई है। विरोध प्रदर्शन में महेंद्र तोमर, भारत यादव, विकास तोमर, संजय परमार, मनोज चंदेल, पप्पू ठाकुर, अमित सिंह, जितेंद्र तोमर, आनंदपाल, दीपेश सिसोदिया, अवनीश तोमर, सूरजपाल, सुनील जादौन, सुनील चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।