फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से बंद पड़ी है मथुरा की तीसरी आंख

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा रिफाइनरी और सेना की मौजूदगी के चलते मथुरा अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल है। आम तौर पर यहां सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट रहने को कहा जाता है। यह संदेश एक बार फिर 26 जनवरी के दृष्टिगत जारी हुआ है। इसके बाद जब शहर में सुरक्षा की स्थिति को खुफिया एजेंसियों ने परखा तो अधिकांश सीसीटीवी कैमरे बंद मिले हैं।
विज्ञापन


महानगर में शामिल हो चुके मथुरा को सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत करने के लिए पिछले साल 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यह सभी कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए गए जो आपराधिक घटनाओं में सहयोगी भूमिका अदा कर सकें। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र के आसपास डीगगेट, कोतवाली के निकट भरतपुरगेट, शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले होलीगेट, स्टेट बैंक चौराहा सहित कई और चौराहा-तिराहे शामिल हैं। इसमें होलीगेट का कैमरा काम नहीं कर रहा है।


स्टेट बैंक पर भी एक कैमरा ही काम कर रहा है। डीगगेट, भरतपुरगेट और सौंख अड्डा पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि जिलाधिकारी कार्यालय में 13 में से 10 कैमरे बंद हैं। सिर्फ तीन कैमरे ही अपनी उपयोगिता दर्शा रहे हैं। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने भी यह रिपोर्ट डीएम और एसएसपी को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें