फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़कर जंगल में छोड़े जाएंगे उत्पाती बंदर

विज्ञापन
बंदर - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सामाजिक संस्था एमआरसी द्वारा दिए गए बंदर मुक्त वृंदावन की सलाह पर जिला प्रशासन और वन विभाग ने संस्था को वृंदावन से 300 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने की अनुमति दे दी है। प्रशासन की ओर से अनुमति पत्र भी संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन


वृंदावन बंदर पकड़ो परियोजना के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा एवं सचिव देवेंद्र शर्मा ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि वृंदावन के बंदरों से न केवल स्थानीय निवासी परेशान हैं, अपितु बाहर से आने वाले तीर्थयात्री, पर्यटक एवं श्रद्धालु जन भी त्रस्त हैं। अभी तक तो बंदर सामान, चश्मे आदि छीनते थे लेकिन अब यह आक्रामक होते जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए उनकी संस्था द्वारा वन विभाग और प्रशासन से पत्राचार किया। इस पर सामाजिक वानिकी वन विभाग के प्रभागीय निदेशक डीके सिंह ने प्रथम चरण में 300 बंदरों को पकड़कर दूर जंगलों में छोड़ने की अनुमति दी है। जिसके बाद से अब संस्था इन्हें पकड़ने का अभियान शुरू करेगी। विष्णुदत्त शर्मा, संजय शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें