फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रविवार मंदिर क्षेत्र में चलेगा सफाई अभियान

विज्ञापन
सफाई - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। प्रोजेक्ट अनुराग वृंदावन की बैठक शनिवार को ब्रह्मकुंड मार्ग स्थित ठाकुर राधाकांत मंदिर में हुई। इसमें इनफिनिटी कृष्ण भूमि ग्रुप के सहयोग से वृंदावन के विभिन्न मंदिर क्षेत्रों में की जा रही सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि धर्मनगरी में प्रत्येक रविवार सुबह 8 से लेकर दोपहर 3 बजे तक प्रमुख मंदिर क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अनुराग में वृंदावन के सफाई कर्मचारी वृंदावन को स्वच्छता की रैंकिंग में अव्वल लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इनफिनिटी कृष्ण भूमि ग्रुप के विक्रम भुवालका ने बताया कि धर्मनगरी वृंदावन में विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर निर्माण के साथ वृंदावन की स्वच्छता के लिए भी ग्रुप प्रयासरत है। अंकित बागड़िया ने कहा कि अभियान बिना जन सामान्य के सहयोग के संभव नहीं है। इस अवसर पर माहेन सोनी, मुकेश शर्मा, मनोज गोस्वामी, राजीव शुक्ला, विनीत शर्मा, धीरत शर्मा, लक्की पंडित, नारायण बौहरे, लखन शर्मा, नवीन टैंटीवाला, राम गोपाल शर्मा, सुखदेव गौतम उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें