फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। बीमार बच्चे का इलाज कराने को छुट्टी मांगने वाले सिपाही को टीएसआई की अभद्रता वाली शिकायत पर एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। हालांकि एसएसपी ने सिपाही के बच्चे के इलाज के लिए दस दिन की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन



यातायात पुलिस के सिपाही रामनरेश को बच्चे के इलाज के लिए छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। टीएसआई ने एसएसपी से सिपाही के अभद्रता करने वाली शिकायत कर दी। जिस पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

हालांकि बाद में एसएसपी ने सिपाही को बच्चे का इलाज कराने के लिए दस दिन की अनुमति दी है। सिपाही ने बताया कि उसका तीन माह का बच्चा है। जिसे निमोनिया हो गया है। उसने बताया कि उसके घर पर केवल उसकी नेत्रहीन मां है। ऐसे में उसने टीएसआई से एक दिन की छुट्टी मांगी थी। पीड़ित सिपाही ने एसएसपी के सामने पहुंचकर बताया कि उसने टीएसआई के साथ कोई अभद्रता नहीं की। इसके बाद भी उन्होंने झूठी शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन



टीएसआई कर चुके हैं सिपाही से मारपीट

 हाल ही में सिपाही और टीएसआई के बीच निकली दरार की बात से पहले भी यातायात विभाग में झगड़े की घटना हुई है। रोडवेज बस स्टैंड पर एक तत्कालीन टीएसआई ने ड्यूटी को लेकर सिपाही को तमाचा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें