फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचित बच्चों को मिलेंगे स्कूल बैग, शासन से आई खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रथम चरण में बैग वितरण से वंचित रहे परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग जल्द मिलेंगे। शासन से बैग की सप्लाई आ गई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र से स्कूलों में बैग पहुंचना शुरु हो चुके हैं। पहले चरण में सिर्फ 25 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को बैग वितरण होगा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की बात करें तो पहले चरण में करीब 2600 बैग की सप्लाई मिली थी। जबकि नगर क्षेत्र में नौ हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में कई स्कूल वंचित रह गए थे तो किसी स्कूल में आधे ही बच्चों को बैग का वितरण हो सका था। यही हाल जिले के हर ब्लॉक में था।

अब दूसरे चरण में बैग की पर्याप्त आपूर्ति हो चुकी है। नगर क्षेत्र में अधिकांश स्कूलों में बैग वितरण हो चुके हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं में खुशी है। बीएसए सचिदानंद यादव ने कहा कि बैग वितरण के बाद मौजे का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


सर्दी शुरु हो गई है। परिषदीय स्कूलों में बच्चे चप्पल या फिर नंगे पैर स्कूल पहुंचते हैं। सरकार ने बजट इन बच्चों के जूते-मोजे पर खर्च किया है। मोजे तो सभी ब्लॉक में आ चुके हैं। मगर विभाग जूते आने के इंतजार में मोजे नहीं बांट रहा। जूते सप्लाई कब होगे। विभाग को पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें