फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला कोली में आज बनेगा विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
Toilet
विज्ञापन
एटा। ओडीएफ को लेकर जिले में रविवार को एक नई मिसाल कायम होने जा रही है। जिले के मारहरा विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला कोली को एक दिन में खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। सुबह से गांव में शौचालय निर्माण का काम शुरू होगा और शाम तक गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया जाएगा। पूरे दिन में राज मिस्त्री और स्वच्छ भारत मिशन की टीम मिलकर 100 शौचालयों का निर्माण कराएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

देश में किसी गांव को एक दिन में ओडीएफ घोषित करने का रिकार्ड कायम करने की दिशा में जिले के प्रतिनिधियों और प्रशासन ने पहल की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के निधौलीकलां ब्लॉक के गांव नगला कोली में सुबह से लेकर शाम तक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही शाम को गांव को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही शौचालयों का निर्माण होने के बाद रविवार को ही गांव से लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्य पर नजर रखने और लाभार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद राजवीर सिंह राजू, विधायक मारहरा वीरेंद्र वर्मा, डीएम अमित किशोर समेत तमाम प्रशासनिक अफसर मौजूद रहेंगे। विधायक मारहरा वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि एक दिन में किसी गांव को ओडीएफ करना एक बड़ी उपलब्धि होगी। मारहरा विस क्षेत्र के लिए यह बड़ा मौका है। खुले में शौचमुक्त के लिए सरकार के निर्देश के अनुरूप काम किया जाएगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि गांव में एक दिन में शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही अनुदान राशि तत्काल लाभार्थियों को भेजी जाएगी। इसके लिए राज मिस्त्री को गांव में भेज दिया गया है। सुबह से शौचालयों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

प्रोजेक्टर पर चलेंगी मोदी सरकार की योजनाएं
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर पर मोदी सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को ग्रामीणों को दिखाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को डिजिटल साक्षर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें