कोसीकलां (मथुरा)। निकाय चुनाव रविवार को कोसी क्षेत्र में शांतिपूर्ण रहा। इसी के साथ ही चुनाव लड़ रहे 6 अध्यक्ष एवं 122 सभासद के प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई।
रविवार को सुबह से ही मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह था। सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू होने के बाद दोपहर 12 बजे तक 11322 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर बाद मतदान ने एक बार फिर गति पकड़ी। मतदान समाप्त होने तक 59.26 प्रतिशत रहा। मतदान करने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। मतदान केंद्र पर तो महिलाओं की लाइनें देखकर ऐसा लग रहा था कि कोई मेला लगा हो।
उधर, प्रशासन मतदाताओं को बूथ तक आने जाने के लिए वाहनों की आवाजाही चालू रखी। वर्ष 2012 के निकाय चुनाव में 63.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। जो कि इस बार 4.64 प्रतिशत कम रहा।