फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बंटने आई शराब पकड़ी

विज्ञापन
शराब - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। निकाय चुनावों के दौरान हरियाणा से बंटने के लिए तस्करी कर लाई जा रही शराब पुलिस ने पकड़ ली। यमुनापार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शराब की 80 पेटी पकड़ी गई हैं। इसके साथ दो लोग भी पकड़ में आए हैं, एक भाग गया।
विज्ञापन


निकाय चुनाव प्रचार जैसे अपने शीर्ष पर पहुंच रहा है प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। शराब भी बांटी जा रही है। गत दिवस यमुनापार पुलिस को चेकिंग के दौरान आयशर केंटर में तस्करी की शराब मिली है। इन 80 पेटी शराब में आफीसर च्वाइस की बोतल हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पकडे़ गए तस्करों में भूप सिंह और संदीप निवासी भिवानी हरियाणा हैं। इनके साथ राकेश निवासी हरियाणा फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें