फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 के पार पहुंचे नो ड्यूज के आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर नगम में पहली बार महापौर एवं पार्षद बनने का जनता में खासा क्रेज है। यही कारण है कि नो ड्यूज के लिए आवेदन करने वालों की संख्या छह सौ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्तूबर को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी की गई। चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नगर निगम में महापौर और पार्षद पद के दावेदारों की भीड़ उमड़ रही है। नो ड्यूज प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर रोज दर्जनों की संख्या में आवेदन आ रहे हैं।

नगर निगम द्वारा हाउस, वाटर, जलमूल्य, सीवर टैक्स, दुकान का बकाया जमा कराने के बाद ही नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से देर शाम तक नो ड्यूज पाने वालों की नगर निगम और जलकल विभाग में भीड़ लगी रही। आवेदकों की भीड़ देखते हुए टैक्स जमा कराने और रिपोर्ट लगवाने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई।
विज्ञापन


नगर निगम में शाम तक नो ड्यूज प्रमाण पत्र के लिए करीब 650 आवेदन जमा हो चुके थे। वहीं सभी विभागों की रिपोर्ट आने के बाद रिकार्ड विभाग ने नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। नगर निगम सूत्रों की मानें तो अब तक 350 से अधिक नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें