फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की यमुना में डूबकर मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार को यम द्वितीया पर शहर के बंगालीघाट पर नहाने आए भाई और बहन की यमुना में डूबकर मौत हो गई। यह हादसा पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने पर हुआ। गोताखोरों ने 25 मिनट बाद बहन के शव को तो निकाल लिया लेकिन भाई का शव निकालने में ढाई घंटे लग गए। विवाहिता बहन भरतपुर से आई थी।
विज्ञापन


बिहार के चंपारण और हाल कांशीराम कालोनी निवासी भोला कुमार मंडल (20) पुत्र शरद मंडल निवाड़ फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को यम द्वितीया पर भरतपुर के नत्थी मोहल्ला से आई बहन गौरी (25) पत्नी महेश चंद शर्मा के साथ यमुना नहाने के लिए निकला। शहर कोतवाली की बंगालीघाट चौकी के पीछे सुबह आठ बजे यमुना में नहाने गए भाई-बहन का पैर फिसल गया। गहरे पानी में डूब रहे साले और पत्नी को देखकर महेश चंद शर्मा ने शोर मचाया। इसी बीच आए गोताखोर ने करीब 25 मिनट बाद तो गौरी का शव बाहर निकाल लिया। पर भोला की तलाश जारी रही।

डूबने की खबर पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। पीएसी के गोताखोरों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद 10:30 बजे भोला के शव को निकाला। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। महेश चंद का आरोप है कि एक घंटे बाद प्रशासन की टीम पहुंची। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि भाई और बहन के डूबने की सूचना पर पहुंचे पीएसी के गोताखोरों ने शव बाहर निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें