फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के निर्देश के बाद दौडे़े अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एक दिन पहले शासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देशों के बाद सतर्क हुए पुलिस अधिकारियों ने सोमवार सुबह सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कप्तान सहित अन्य अधिकारी छानबीन और पूछताछ करते नजर आए।
विज्ञापन


दिवाली से पहले जिले में ताबड़तोड़ वारदात हो रहीं हैं। इन पर संज्ञान लेते हुए शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर पुलिस अधिकारियों को सख्ती बरतने और चेकिंग अभियान चलाने के निर्देेश दिए हैं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सोमवार सुबह से ही सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने क्वालिटी तिराहे, नया बसस्टैंड आदि पर चेकिंग की। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह वाहन चेकिंग सुबह 10 से 12 बजे और शाम को छह से आठ बजे तक वाहन चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें