फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल ट्रैक तोड़े जाने पर सपाई भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित तोरा पुलिस चौकी के सामने साइकिल ट्रैक तोड़ जाने से सपाइयों का आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंचे तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते रोष जताया। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक पर इसे तोड़ने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर भी दी है। प्रदर्शनकारियों न लोक निर्माण विभाग पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सपा नेताओं का कहना है कि तीन-चार दिन पहले पेट्रोल पंप संचालक ने साइकिल ट्रैक, पिलर और साइन बोर्ड तोड़ दिया। पिलर और साइन बोर्ड को झाड़ियों में छिपा दिया। गुरुवार को सपा नेताओं की इसकी जानकारी हुई तो जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अखिलेश सरकार में बनाए गए इस ट्रैक को तोड़े जाने पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि यह सरकारी संपत्ति है, इसे तोड़ने का हक किसी को नहीं है। विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर सपा कार्यकर्ताओं को शांत किया। महानगर अध्यक्ष का कहना है कि यदि साइकिल ट्रैक को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान दयाशंकर जसावत, शाहिद खान, ऊदल सिंह, अनिल रावत, पदम सिंह, अमित शर्मा, योगेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें