फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल में बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना के एक गांव में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मनामानी की कलई खुल गई है। मेडिकल में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। इसी के साथ ही बालिका ने न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

27 सितंबर को जब बालिका खेत से चारा काट कर लौट रही थी तभी गांव के युवक देवेंद्र ने उसे बाजरे के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को दुष्कर्म का न मानकर छेड़खानी का मानते हुए मामला दर्ज किया। बालिका व उसके परिवारीजनों को तीन दिन तक थाने में बैठाकर रखने के बाद मेडिकल को भेजा। बाद में मामला मीडिया में हाईलाइट होने पर पाड़िता के बयान के आधार पर अपनी जीडी में दुष्कर्म की धारा को बढ़ा दिया। बालिका के चिकित्सीय परीक्षण की जो स्लाइट बनाकर भेजी गई उसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद पुलिस ने बालिका को सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां बालिका के कलम बंद बयान दर्ज किए गए। अभी पुलिस ने इस मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। मामले के जांच अधिकारी उपनिरीक्षक भंवर पाल सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास रत है। लगातार दविश डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें