अवागढ़। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत मियां मोहब्बत शाह वली रहमतुल्ला अलेह का 183 वां उर्स का बुधवार रात को स्थानीय दरगाह पर चादरपोशी के साथ आगाज हो गया।
मेले का उद्घाटन कस्बे के युवा समाजसेवी मोनू लुहार ने किया। उन्होंने दरगाह पर मत्था टेक अमन चैन की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि हमारा क्षेत्र गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है। उद्घाटन समारोह में युवा समाजसेवी ने दरगाह कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिये अस्थायी पुलिस चौकी बनाकर पीएसी बल को तैनात किया गया है। कार्यक्रम में सज्जादनशीं हाजी सूफी शाहबुद्दीन, अध्यक्ष असरार अहमद, सत्तार हुसैन, नूर मोहम्मद, आफताब मेव, सलीम खान, आजम सकलेन, रामगोपाल यादव, गोपाल बाबू, दिनेश झा, बंटू लुहार, सुधीप झा, मोहित वार्ष्णेय, सनी वर्मा, सुनील कठेरिया, विवेक गुप्ता, टीटू वार्ष्णेय मौजूद रहे।