फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक को धमकी भरा मैसेज भेजने वाले का नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भाजपा विधायक मनीष असीजा को धमकी भरे मैसेज के मामले में पुलिस की टीमें रविवार को दबिश देती रहीं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जांच में स्पष्ट हो गया कि मैसेज भेजने में जिस सिम का प्रयोग हुआ वो सिम इसी महीने एक्टीवेट हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस सिम प्रयोग करने वाले तक पहुंचने की फिराक में हैं। इधर प्रदेश के संस्थागत एवं वित्त राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल विधायक के घर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी।
विधायक मनीष असीजा के मोबाइल पर शुक्रवार शाम आए धमकी भरे मैसेज ने विधायक परिवार की नींद उड़ा दी है।

प्रकरण की जानकारी होते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने जिस आईडी के माध्यम से सिम निकालने वाले हरीकिशन एवं मोबाइल बेचने वाली दुकान के संचालक राहुल जैन को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


पुलिस सिम प्रयोग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के लिए मोबाइल शॉप पर काम करने वाले चार युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अभीतक सिम का प्रयोग करने वाले युवक तक नहीं पहुंच पाई है। सिम प्रयोग करने वाला व्यक्ति कभी मोबाइल ऑन करता है तो कभी ऑफ कर लेता है।

जांच में जुटी पुलिस टीमें मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा कर लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश में जुटीं हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो जिस सिम कार्ड से विधायक को धमकी भरे मैसेज भेजे गए, वो सिम सितंबर में एक्टिवेट हुआ है।

प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सैनी ने कहा कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सिम यूज करने वाले व्यक्ति तक टीम पहुंचने क प्रयास कर रही है। प्रदेश के संस्थागत एवं वित्त राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल विधायक मनीष असीजा के आवास पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।
इधर भगवा हिंदू युवा दल के अनुराग शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंौजूद केके पचौरी, आकाश शुक्ला,हर्षित गुप्ता, विजय,अमन, हरिओम, लक्की,आर्यन,मनीष, धारा पंडित ने पुलिस प्रशासन से नगर विधायक के घर हमले का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें