फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर हुई मां शैलपुत्री की आराधना

विज्ञापन
मं‌द‌िर में लगी भक्तों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को माता मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शैलपुत्री माता को चुनरी, नारियल, पान, फूल, फल, शृंगार के सामान और मिष्ठान्न आदि चढ़ाकर परिवार की खुशी की कामना की। साथ ही निरोगता का वरदान मांगा।

वहीं, लोगों ने घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं, व्रतियों ने शाम के समय दुर्गा पूजन कर व्रत का पारण किया। नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में सुबह 3:30 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। दुकानों पर देवरत्न, नारियल, चुनरी, जौ, तिल, मिठाई एवं मां दुर्गा की आकर्षक मूर्तियां, पोस्टर, कलेंडरों की बिक्री हुई। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात था। सर्वाधिक फोर्स शीतला देवी मंदिर पर लगा था।
विज्ञापन


श्रद्धालु मंदिरों में गंगा जल, पुष्प, फल, धूप बत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पहुंचने लगे थे। मैनपुरी-कुरावली मार्ग स्थित मां शीतला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ रही।

कचहरी रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर, गमा देवी, संतोषी माता मंदिर, देवी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, नगर कोटिधाम आदि मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी।

नवरात्र की बधाई सोशल साइट्स पर भी खूब दी गईं। तरह-तरह के संदेश लोगों ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें