फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी वाहन का गेट खोलकर भागा बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया बदमाश रेलवे कोर्ट के बाहर से बंदी वाहन का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। करीब बीस मिनट बाद ही उसे नए बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

ग्वालियर के थाना किलागेट के चंदननगर निवासी 20 वर्षीय राहुल कुशवाह को 9 जुलाई को ट्रेन से चोरी हुए मोबाइल व चाकू के साथ जीआरपी ने पकड़कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को राहुल कुशवाह और एक दूसरे चोर पंकज को लेकर पुलिस लाइन के सिपाही मोहित, अजय और अजीत कैदी वाहन से लेकर रेलवे कोर्ट में दोपहर 12 बजे पहुंचे। दोपहर तीन बजे करीब पंकज को सिपाही मोहित व अजय कोर्ट में पेश करने ले गए। राहुल कुशवाह की निगरानी सिपाही अजीत कर रहा था। इसी दौरान अजीत गाड़ी की खिड़की खोलकर मोबाइल पर बात करने लगा, तभी राहुल कैदी वाहन का गेट खोल कर भाग गया। कैदी के भागने पर वहां मौजूद जीआरपी व अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। राहुल का जीआरपी के एसएसआई शिवकुमार ने पीछा किया। कोतवाली पुलिस और चेतक दस्ता दो के सिपाही होडल सिंह व सुरजीत सिंह की मदद से मालगोदाम रोड नए बस अड्डे पर राहुल कुशवाह को दबोच लिया गया। इस मामले में जीआरपी की ओर से राहुल कुशवाह के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने और सिपाही अजीत के खिलाफ लापरवाही के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

नहीं लगी थी हथकड़ी
मथुरा। रेलवे कोर्ट के बाहर कैदी वाहन में कैदी राहुल कुशवाह व पंकज के हथकड़ी नहीं लगाई गई थी। साथ ही कैदी वाहन का दरवाजे की सिटकनी भी थोड़ी ही लगी थी। सिपाही अजीत सिंह दरवाजे के पास से निगरानी छोड़कर गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठ गया। यही मौका देखकर कैदी राहुल कुशवाह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें