फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले बरस तू जल्दी आ...गणपति की हुई विदाई

विज्ञापन
गणप‌त‌ि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। गणेश महोत्सव को लेकर शहर से लेकर देहात तक धूम रही। इस दौरान लोगों ने शोभायात्रा निकाल कर गणेश भगवान को विदाई दी। वहीं सभी भक्तों ने भगवान गणेश से अगले वर्ष जल्दी आने के लिए भी प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


कुरावली कस्बा के मोहल्ला वैदनटोला में आयोजित गणेश महोत्सव में रविवार को शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया के नारे से कस्बा गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान गणेश प्रतिमा पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा करते हुये आरती उतारी गई।

शोभायात्रा सदर बाजार, जीटरोड, घिरोर रोड होते हुये नहरपुल पर पहुंचे जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर कपिल पांडे, सोहित गुप्ता, मनीश श्रीवास्तव, छोटू, रामलखन गुप्ता, कल्लू सोनी, राधा गुप्ता, रामवती देवी, सचिन चक्त्रस्वर्ती, अवनीश श्रीवास्तव, प्रखर पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


किशनी नगर के सदर बाजार में चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार को रासलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश व श्रीकृष्ण की आरती उतारकर की गई। इस दौरान मथुरा से आए कलाकारों ने सुदामा तथा श्रीकृष्ण की मित्रता को दिखाया।

मंचन में द्वारिकापुरी में सुदामा के पहुंचने की सूचना मिलते ही भगवान श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़े चले आए और सुदामा से गले लग गए। इस मित्रता को देखकर लोग आश्चर्य चकित रह गए। इस मौके पर डैनी यादव, बीटू यादव, देवेंद्र रावत, चुनमुन तिवारी, सतीश सविता, प्रदीप गुप्ता, पीयूष गुप्ता, प्रबल चौहान, राहुल गुप्ता, मयंक गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, धीरू वर्मा, आदि मौजूद रहे।

वहीं कुसमरा के इटावा मार्ग गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित आठवां गणेश महोत्सव, राम कथा व विशाल भंडारा मूर्ति विसर्जन के साथ सम्पन्न हो गया। इस दौरान यात्रा में बैंड बाजों की ध्वनि पर गणेश भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर नृत्य किया। रविवार को गणेश पांडाल से शुरू हुयी विसर्जन यात्रा में सबसे आगे गणेश भगवान उसके पीछे शंकर पार्वती, राधा कृष्ण आदि मूर्तियों की झांकियां चल रही थी।

जगह-जगह पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की। इस मौके पर अध्यक्ष अनूप पांडेय, प्रदीप तिवारी, विनोदी मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, सुधीर सक्सेना, विमलेश शुक्ला, सोनू यादव, शिव कुमार द्विवेदी, प्रान्जुल शुक्ला, आलोक पाण्डेय, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें