फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी 1.21 लाख की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव (मथुरा)। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में आयोजित कुश्ती दंगल में अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में कई प्रांतों के पहलवानों ने दांव-पेच दिखाए। दंगल में 5100 रुपये से शुरू हुई इनामी कुश्ती 1.21 लाख रुपये तक पहुंच गई। अंतिम कुश्ती ब्रज केशरी देवेंद्र पहलवान और पंजाब केशरी सुखवीर सिंह के बीच हुई।
विज्ञापन



इस दौरान मानवेंद्र पहलवान नंदगांव ने 31 हजार की कुश्ती जीती। चित्रा पहलवान, गोलू, पहलवान, सतेंद्र आदि ने भी अपने करतब दिखाए। 11 और 21 हजार के बीच दो दर्जन से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए।
उधर, अंतिम कुश्ती दंगल कमेटी की ओर से 31 हजार पर शुरू हुई, बाद में कुश्ती के इनाम की राशि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, दानो, ब्रजो, भागीरथ चौधरी, कल्लू, नंदो पंडित, चेतन गोस्वामी, उमराव पहलवान आदि के सहयोग से 1.21 लाख रुपये पर पहुंच गई। 12 मिनट तक चली कुश्ती को देख दर्शक रोमांचित हो गए। अंत में कुश्ती बराबरी पर छूटी। दोनों पहलवानों को 51-51 हजार रुपये की नकद धनराशि इनाम में दी गई। इस अवसर पर बदन सिंह पहलवान पूर्व चेयरमैन, दानो, माना भगत, ऊधम सिंह, प्रताप चौधरी पूर्व चेयरमैन, रामहरी पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें