फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहाने गए दो युवक डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूंपुर निवासी दो युवक यमुना नहाने के दौरान डूब गए। युवकों के डूबने की सूचना गुरुवार को उस समय मिली जब यमुना किनारे लावारिस ही उनकी बाइक खड़ी मिली। गोताखोरों की मदद से एक युवक का शव बरामद हो गया है। जबकि दूसरे का कोई पता नहीं चल सका।

हिमायूंपुर निवासी विकास (22) अपने साथी संदीप (21) के साथ बुधवार को बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए थे। बुधवार देर रात तक घर नहीं लौटे को परिजन को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। इधर यमुना के किनारे बाइक लावारिस हालत में मिल जाने की सूचना मिली। पुलिस ने बाइक के आधार पर जैसे खोजबीन शुरू की तो वह हिमायूंपुर की थी। यमुना नदी के किनारे बाइक मिलने के कारण युवकों के डूबने की आशंका होते ही दोनों ही
विज्ञापन


परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन बेटों की तलाश में यमुना किनारे पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश कराई तो विकास का शव मिल गया। पुलिस शव को ऑटो में रखकर सीधे थाना लाइनपार पहुंच गए।
विज्ञापन


परिवारीजन के पहुंचने के कारण वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस ने युवक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि हिमायूंपुर निवासी दो युवक यमुना नदी में नहाने के लिए बुधवार को गए थे। एक युवक का शव मिला है। दूसरे की खोज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें