फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम हिंदुस्तानी हैं, शान से लहराएंगे प्यारा तिरंगा

Sun, 13 Aug 2017 11:47 PM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
d
विज्ञापन
एटा। यूपी सरकार के निर्देश का मदरसा संचालकों ने समर्थन किया है। मदरसों में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने और वीडियोग्राफी कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मदरसा संचालक एक ओर जहां सरकार के फैसले को लेकर खुश हैं, वहीं दूसरी ओर हैरान भी हैं। वे कहते हैं कि जब मदरसों में पहले से स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होते हैं, तो इस तरह के निर्देश जारी करने की मंशा कुछ और ही इशारा करती है।
विज्ञापन

जिले के मदरसों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम अन्य स्कूलों की तरह से आयोजित होते आ रहे हैं। मदरसों में 15 अगस्त को राष्ट्रगान भी होता है और बच्चों को देशभक्ति की कहानियां भी सुनाई जाती हैं। जिले में संचालित 36 मदरसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं मदरसा संचालक राष्ट्र ध्वज बनवाने और साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कर रहे हैं। इसके साथ ही मदरसों में राष्ट्रगान के समय आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रिर्हसल चल रही है। सरकार के निर्देश को लेकर मदरसा संचालकों में कोई उथल-पुथल नहीं है। मगर सरकार का विशेष निर्देश देना मदरसा संचालकों के गले नहीं उतर रहा है। संचालकों का कहना है कि सरकार स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर बार निर्देश जारी करती है, लेकिन वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के निर्देश कुछ समझ से परे है। सरकार मुसलमानों की देशभक्ति पर शक कर रही है।
---------------
धूमधाम से मनाते हैं राष्ट्रीय पर्व
भूतश्वर रोड स्थित मदरसा इस्लामिया आलिया स्कूल के संचालक फारूख अब्बास कहते हैं कि राष्ट्रीय पर्वों पर मदरसे में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, बच्चों द्वारा राष्ट्र के नगमे और कौमी तराने जैसे कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। बच्चों को अमर शहीदों का इतिहास भी बताया जाता है। इस बार भी यह सब कार्यक्रम होंगे। जिसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

-------------------
सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा
किदवई नगर स्थित मदरसा बरकातिया इस्लामिया अरेबिक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद इरफान रजा कहते हैं कि हम पहले हिंदुस्तानी हैं। मदरसे में हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। सरकार के निर्देश तो सही हैं, लेकिन वीडियोग्राफी कराना, इससे लगता है कि सरकार मुस्लिमों की देशभक्ति पर शक कर रही है।
------------
बच्चे कर रहे हैं कार्यक्रम की तैयारी
मारहरा के मदरसा जामिया आले रसूल के संचालक सज्जादानशीं सैयद सिबतैन हैदर कहते हैं कि मदरसा में हर वर्ष कार्यक्रम होता है। बच्चों ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार के निर्देश कुछ गले नहीं उतर रहे। अलग से आदेश देने का मतलब क्या है?
मदरसों को जारी किए हैं निर्देश
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा कहती हैं कि मदरसों में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। सभी को कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कहते हैं आंकड़े
36 मदरसे जिले में संचालित होते हैं
09 मदरसों ने किया है अनुदान को आवेदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें