फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में फिर बनेंगे लो फ्लड के हालात, अलर्ट

विज्ञापन
ganga river - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कासगंज। गंगा में फिर से जलस्तर लो फ्लड की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को जहा जलस्तर में वृद्धि होगी वहीं बुधवार को जिले में लो फ्लड होने की संभावना पैदा हो गई है। प्रशासन ने जिले में फिर से अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। पानी का दबाव बिजनौर बैराज पर बढ़ जाने केे कारण फिर से लो फ्लड के हालात होने की स्थिति है। सोमवार को बिजनौर बैराज पर 109439 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज था। मंगलवार को यह डिस्चार्ज नरौरा की ओर हो जाएगा। नरौरा बैराज से बड़े हुए पानी का डिस्चार्ज बुधवार को कछला ब्रिज की ओर आएगा।

जिससे बाढ़ के हालात पैदा हो जाएंगे। जिले में एक लाख से डेढ़ लाख क्यूसेक तक पानी होने पर लो फ्लड के हालात पैदा हो जाते हैं। दो दर्जन से अधिक गांव लो फ्लड की जद में आते हैं। जहां ख्ेात खलियानों तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंच जाती है। जिला प्रशासन ने पानी के बढ़ते हुए जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन



बाढ़ खंड के सहायक प्रभारी एके सिंह का कहना है कि बुधवार तक जिले में लो फ्लड के हालात हो जाएंगे क्योंकि बिजनौर से पानी का डिस्चार्ज बढ़ा है। उन्होंने तटवर्ती इलाके के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


हरिद्वार- 57659 क्यूसेक
बिजनौर-109439 क्यूसेक
नरौरा- 57637 क्यूसेक
कछला ब्रिज पर जलस्तर- 163.30 मीटर के निशान पर अ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें