फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट पीटर्स कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सेंट पीटर्स कालेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बड़ी संख्या में छात्राें ने मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायकाें ने विद्यार्थियों के प्रयास को सराहा। जिलाधिकारी गौरव दयाल, प्रधानाचार्य फादर पॉल थॉनिकल, उप प्रधानाचार्य फादर प्रवीन ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


फिजिक्स में देवांश, परिश, अक्षय ने रोवर का निर्माण किया। साहिल, यश और अमन ने ड्रोन का प्रदर्शन किया। अर्नव, अमान, अंकित ने ब्लड टेस्ट के संबंध में जानकारी दी। अन्य कई छात्रों की प्रस्तुति सराहनीय रही। निर्णायकों में डा. सीएन मिश्रा, डा. दिनेश लाल रहे। कार्यक्रम का संचालन रशित जैन, अंशू कठूरिया, आनंद ने किया।

सेंट कॉनरेडृस में छात्र परिषद गठित
सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज में शुक्रवार को छात्र परिषद गठित की गई। सीनियर वर्ग में सौरभ गुप्ता को हेड ब्वाय, अंशिता दुबे को हेड गर्ल और जूनियर वर्ग में लक्ष्य गुप्ता को हेड ब्वाय, वेदिका चतुर्वेदी को हेड गर्ल चुना गया। पलक तनेजा, आरुषिका शर्मा, अपूर्वा शर्मा, अर्श दुबे, जैनेंद्र एस. यादव को विभिन्न पदाें की जिम्मेदारी दी गई। सभी हाउस के कैप्टन चुने गए। सभी को शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उप प्रधानाचार्य फादर सुनील बारवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें