फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिमान की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। निजामुद्दीन से आगरा जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान की चपेट में आने से गुरुवार को आगरा के एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन



आगरा के मनियां निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र भगवान सिंह अलीगढ़ में रिलायंस मोबाइल कंपनी में काम करता था। दो दिन पूर्व वह गोविंद नगर में रहने वाली बहन मनोरमा से मिलने मथुरा आया था। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे आगरा पैसेंजर ट्रेन से आगरा जाने के लिए वह भूतेश्वर स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर लाइन पार करने के दौरान वह दिल्ली से आगरा जा रही गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे की सूचना लगते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के पास मिले और कागजातों के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी गई। खबर लगते ही रोते-बिलखते पिता और अन्य परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें