फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने गांव छोड़ खेतों में कराया खड़ंजा निर्माण

विज्ञापन
एक माह में ही सड़क कुछ इस तरह से उखड़ने लगी
विज्ञापन
एटा। भगीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की खड़ंजा निर्माण में मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव में कई गलियां कच्ची होने के कारण बारिश होते ही कीचड़ होने से ग्रामीण परेशान हैं। लेकिन प्रधान ने गांव की कच्ची गलियां छोड़कर खेतों के रास्ते पर खड़ंजा का निर्माण करा दिया। अब ग्रामीण दबी जुबान से खंड़जा निर्माण में मनमानी के लिए पंचायत सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान पर संगीन आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

भगीपुर ग्राम पंचायत में यूं तो ग्राम प्रधान के खिलाफ मुंह खोलने की किसी में हिम्मत नहीं है। ग्रामीणों ने फोन पर शिकायत की तो अमर उजाला टीम हालात का जायजा लेने भगीपुर गांव पहुंची। गांव में घूमने पर पता चला कि भगीपुर में कई गलियां कच्ची हैं और गंदगी का अंबार है लेकिन ग्राम प्रधान ने 14वें वित्त की धनराशि से गांव के बाहर लिंक मार्ग पर खेतों में खड़ंजा का निर्माण करा दिया। जबकि पैसा गांव की गलियों का निर्माण कराने के लिए आया था। ग्रामीणाें का आरोप है कि जिस रास्ते पर खड़ंजा लगाया गया है। प्रधान के परिवार की भूमि है और वो प्लॉटिंग करना चाहते हैं। ताकि जमीन की कीमत बढ़ सके। वहीं ग्राम प्रधान हेमलता और उनके पति सुशील का कहना है कि ये रास्ता खराब था। जब प्रधान से पूंछा गया कि कच्ची और कीचड़ भरी गली को छोड़कर लिंक मार्ग पर खड़ंजा क्याें कराया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें