फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स पकड़ेगी घी और दूध में मिलावट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) दूध-घी और इनसे बने सामान में मिलावट को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स गठित करेगी। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत यादव ने बताया कि मिलावटखोरों को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाया जा रहा है। अब विशेष टीम भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


दअरसल, शुक्रवार को फाउंड्री नगर स्थित बांके बिहारी इंड्रस्टीज में वनस्पति तेल, सोयाबीन रिफाइंड और एसेंस मिलाकर घी बनाया जा रहा था। टीम ने 2100 लीटर तैयार नकली देसी घी, 80,000 लीटर वनस्पति तेल और 3000 लीटर सोयाबीन रिफाइंड जब्त किया था।

ऐसे पहचाने नकली दूध-घी
घी को हाथ पर कुछ देर रगड़े, फिर इसे सूंघें। नकली घी होने पर इसकी खुशबू गायब हो जाएगी। घी के एसेंस का असर खत्म हो जाता है। दूध की पहचान भी आसान है। दूध को मुंह में भरें और कुछ देर बाद इसका कुल्ला कर दें। नकली दूध होने पर कुछ देर बाद इसका स्वाद कसैला लगने लगेगा। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि नकली मिलने पर एफएसडीए के फेसबुक पेज और विभाग में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें