फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन की डोर हो रही कमजोर

विज्ञापन
रक्षाबंधन डेमाो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है। ये भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का दिन होता है। लेकिन समाज में इन्हीं रिश्तों का खून हो रहा है। एलाऊ क्षेत्र में सगा भाई बहन का हत्यारा बन गया तो वहीं गोलाबाजार में बहन ने विवाहेतर संबंधों का विरोध करने पर अपने भाई की ही हत्या कर दी।
रक्षाबंधन पर एक भाई बहन को रक्षा का वचन देने के साथ ही हर मुसीबत में साथ खड़ा रहने का भरोसा देता है लेकिन वो भरोसा दोनों रिश्तों में टूट रहा है। कोई अपने प्रेम तो कोई निजी स्वार्थ के लिए इस राखी के बंधन को ही ताक पर रख रहा है। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव सलैमपुर पड़ीना में भाई ही बहन का हत्यारा बन गया। होशियार सिंह बहन पूजा से बेहद प्यार करता था। मगर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पूजा गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी। दो तीन माह बाद जब वह वापस मिली तो एक बार परिवार ने फिर से अपना लिया। मगर भाई होशियार अंदर ही अंदर घुटता रहा। पूजा की शादी कर दी गई मगर शादी के कुछ समय बाद वह फिर से प्रेमी के साथ भाग गई थी। पता लगने के बाद होशियार सिंह ने बहन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली और ससुराल छोड़ने के बहाने रास्ते में पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी। इसका आरोप प्रेमी पर लगा दिया था। मगर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में बहन ही अपने भाई की जान की दुश्मन बन गई। अधेड़ से विवाहेतर संबंध कायम रखने के लिए बहन ने भाई के गले पर ही चाकू चला दिया। लगातार भाभी को फंसाने की कोशिश करती रही। मगर पुलिस ने जब घटना का खुलासा किया तो बहन का असली चेहरा सामने आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें