वृंदावन (मथुरा)। यमुना में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब रहे पांच श्रद्धालुओं को निषाद समाज के लोगों ने बचा लिया।
हरियाणा के होडल निवासी राकेश ठाकुर (21), संदीप अग्रवाल(23), मुकेश ठाकुर(26), रमेश चौधरी(19) और आठ वर्षीय प्रेमलता परिवारीजनों के साथ ब्रज दर्शन के लिए आए थे।
विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के बाद सभी दोपहर एक बजे यमुना दर्शन, स्नान के लिए शृंगारवट क्षेत्र में पहुंचे। यहां स्नान के दौरान राकेश, संदीप, मुकेश, रमेश, प्रेमलता डूबने लगे।
जमुनादास, अनिल, प्रीतम, घनश्याम, पूरन, भगत सिंह, टिंकू, नारायण, जयदेव और पप्पू ने उनको पानी से बाहर निकाला।