फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 101 दीप जलाकर पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा महानगर ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को जन्मदिन से पूर्व नमन किया। 101 दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, निर्मला दीक्षित, अरुण पाराशर आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी यादें और उनकी लिखी कविताओं का स्मरण किया। उनके 101 वें जन्मोत्सव पर 1761 बूथों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। 26 दिसंबर को रमाना ग्रैंड, प्रतापपुरा में प्रदर्शनी एवं कवि सम्मेलन होगा। इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, प्रमोद गुप्ता, निर्मला दीक्षित, हेमेंद्र शर्मा, अरुण पाराशर, हेमंत भोजवानी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें