फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार रहेगा यूपी बोर्ड परीक्षाओं का शतप्रतिशत परीक्षा फल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड की तरह अब यूपी बोर्ड भी इस साल एक रिकार्ड बनाएगा। जिले में पहली बार यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत आने की संभावना है। पिछले पांच सालों मेें सबसे ज्यादा हाईस्कूल का परीक्षा फल 87.20 फीसदी तक रहा है। अब यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर संशय हो गया है। क्योंकि कक्षा 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड, छमाही के अंक मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में यूपी बोर्ड के 566 विद्यालय हैं। इनमे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 84 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। कोरोना के कारण इस बार परीक्षा नहीं हुई है। बोर्ड ने कक्षा नौंवीं और 10वीं के प्री-बोर्ड और छमाही परीक्षा के अंक अपलोड करा लिए हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि उन्हीं अंकों के आधार पर रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। इस बार शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो ये यूपी बोर्ड के अब तक के इतिहास में पहली बार होगा। अब इंटरमीडिएट के अंक भी पोर्टल पर चढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर अभी भी संशय बरकरार है।
शासन ने सभी स्कूलों का डाटा फीड कराने के निर्देश दिए थे। हाईस्कूल का डाटा फीड कर दिया है। इंटरमीडिएट का डाटा फीड कराने की प्रक्रिया चल रही है। बाकी निर्णय बोर्ड का ही रहेगा कि परीक्षा होंगी या फिर सीधे रिजल्ट की घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालमुकुंद प्रसाद, डीआईओएस
विगत चार वर्ष का परीक्षा परिणाम
हाईस्कूल 2015- 74.64 फीसदी, इंटरमीडिएट 84.14 फीसदी
हाईस्कूल 2016- 87.20 फीसदी, इंटरमीडिएट 81.85 फीसदी
हाईस्कूल 2017- 62.79 फीसदी, इंटरमीडिएट 59.76 फीसदी
हाईस्कूल 2018- 76.63 फीसदी, इंटरमीडिएट 71.75 फीसदी
हाईस्कूल 2020- 85.10 फीसदी, इंटरमीडिएट 72.29 फीसदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें