कासगंज में रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग की ओर से लगाया एक सौ फीट का तिरंगा झंडा ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में सौ फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यह तिरंगा समारोह पूर्वक पूर्व सूबेदार मेजर ओमपाल सिंह एवं सेना मेडल से पुरस्कृत शहीद सिपाही विनय कुमार की पत्नी सुनीता देवी ने फहराया। इस दौरान रेल प्रशासन के मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन राजीव अग्रवाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रेल प्रशासन ने कई रेलवे स्टेशन के परिसर पर सौ फीट ऊंचाई के राष्ट्रीय ध्वज फहराए हैं। इस दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर एके वर्मा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक रिकिता, स्टेशन अधीक्षक मनोज शर्मा, आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह, जीआरपी प्रभारी विक्रांत, राकेश गौतम, अर्जुन सिंह सहित रेलवे के अन्य अधिकारी, कर्मी मौजूद रहे।