फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.52 लाख कार्ड धारकों को बाजार से रिफाइंड खरीदकर बनाने पडे़ंगे पकवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रक्षाबंधन पर्व पर 2.52 कार्ड धारकों को बाजार से रिफाइंड खरीदकर पकवान बनाने पडे़ंगे। जून माह का रिफाइंड, नमक एवं चना का अभी तक वितरण नहीं हो सका है। वहीं चावल का वितरण भी कुछ दुकानों पर ही शुरू हुआ है। जिला में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। समय से लोगों को राशन का वितरण नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

शासन से कार्ड धारकों को जून माह तक रिफाइंड, चना एवं नमक वितरण की व्यवस्था की गई है, लेकिन अगस्त माह शुरू हो जाने के बाद भी इसका वितरण अभी तक नहीं हो सका है। जबकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत वितरित होने वाले चावल का जून माह का वितरण 8 अगस्त से शुरू तो हो गया है, लेकिन अभी तक सभी दुकानों पर माल की उपलब्धता नहीं हो सकी है।
जिससे कुछ दुकानों पर ही चावल का वितरण शुरू हुआ है। इसके वितरण के लिए 20 अगस्त तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में तमाम कार्डधारक राशन डीलर की दुकान पर चक्कर लगा रहे हैं। वहीं जून माह के रिफाइंड, चना एवं नमक का अभी तक डीलरों का उठान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें