फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 6 मत्स्य पालकों को 10 वर्षीय पट्टे आवंटित

Sun, 05 Nov 2023 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने तहसील सहावर के सभागार में शनिवार को छह मत्स्य पालकों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित तालाबों के मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टों का आवंटन किया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।तहसील सहावर क्षेत्र के ग्राम कछेला शेरपुर, ददवारा, रायों, बीनपुर कलां, रजपुरा एवं ललूपुरा में स्थित तालाबों के 10 वर्षीय मत्स्य पालक पट्टों का आवंटन गत माह तहसील सहावर परिसर में आयोजित शिविर के माध्यम से किया गया। जिसमें ग्राम सालिमपुर के धर्मवीर, रानामउ के ज्ञान सिंह, रायों के कृष्णपाल, बीनपुर कलां के हरिशचंद्र, गुड्डो देवी एवं ग्राम ललूपुरा के नन्नू को पट्टों का आवंटन किया गया। जिन्हें जिलाधिकारी ने शनिवार को मत्स्य पालन पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एसडीएम सहावर पीएन सिंह, जिला कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें