कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 4 गंभीर घायलों को अलीगढ़ और एक युवक को मैनपुरी रेफर कर दिया गया।गांव सरावल निवासी सतेंद्र (28) पुत्र महताब सिंह सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर सिढ़पुरा से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में सतेंद्र व ऑटो सवार शशि पत्नी रामकिशोर निवासी नगला भीमसेन सहावर घायल हो गई। महिला अपने मायके गांव पिपरा से भाई को राखी बांधकर लौट रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य सड़क हादसे में सहावर के गांव भनूपुरा निवासी युवराज (36) पुत्र बाबूराम, राम सिंह (60) पुत्र मेवाराम निवासी पिथनपुर सिढपुरा, गौरव (32) पुत्र राम सिंह, गौरव (35) पुत्र रमेश चंद्र निवासी नगला वाले, विशाल (24) पुत्र भूरे लाल,वीरपाल (28) पुत्र विजय सिंह निवासी रानामऊ अमांपुर, सुनील (22) पुत्र अशोक निवासी विरोंची सोरोंजी और अनुज (24) पुत्र लेखराज निवासी सिकंदराराऊ हाथरास घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने गंभीर घायल राम सिंह, गौरव, गौरव पुत्र रमेश चंद्र, विशाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं गंभीर घायल सतेंद्र को मैनपुरी रेफर कर दिया।