फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक सहित 10 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में बालक सहित 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4263 पर पहुंच गया है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया। बुधवार को कोई भी संक्रमित स्वस्थ नहीं हुआ। जिला में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 44 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1594 लोगों की जांच की। जिसमें से 900 एंटीजन जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। बदायूं से प्राप्त हुई एंटीजन रिपोर्ट में मानपुर नगरिया के तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर से प्राप्त हुई रिपोर्ट में सिढ़पुरा के विलोटी में 10 वर्षीय बालक एवं एक वृद्घ संक्रमित निकला। सोरों के डोरई में एक महिला, गंजडुंडवारा के गांधी रोड पर एक महिला, पटियाली के नगला असद में एक युवती व एक वृद्घ, शहर में एक युवक संक्रमित निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें