फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: करवन नदी पर बनेगा 10.62 करोड़ का पुल, चौगान से धौराऊ तक का सफर होगा आसान

Sat, 10 Oct 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यीडा ने एत्मादपुर क्षेत्र में चौगान से धौराऊ के बीच करवन नदी पर पुल और पहुंच मार्ग बनाने के लिए 10.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
करवन नदी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने एत्मादपुर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। चौगान से धौराऊ के मध्य करवन नदी पर पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए यीडा बोर्ड ने लगभग 10.62 करोड़ रुपये की लागत को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन


एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की मांग पर यीडा की 93वीं बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र जारी कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा डिपॉजिट वर्क के रूप में कराया जाएगा।

इस पुल और पहुंच मार्ग के बनने से ग्रामीण इलाकों के बीच आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को लंबे चक्कर से मुक्ति मिलेगी। विधायक ने बताया कि पुल और सड़क निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इनके बनने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें