फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.98 लाख किसानों को जल्द मिलेगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की अगली किस्त का भुगतान जल्द किया जाएगा। जिले के कृषि विभाग ने एक लाख, 98 हजार 400 किसानों का डाटा शासन को फॉरवर्ड कर दिया है। शासन को फॉरवर्ड किए गए डाटा में करीब पांच हजार किसानों का संशोधित डाटा भी शामिल है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख, 15700 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। विगत दिनों बैंक शाखाओं का दूसरी शाखाओं में समायोजित किए जोन के कारण आईएफएससी कोड परिवर्तित होने के कारण जिले के हजारों किसानों को सम्मान निधि की राश नहीं मिल सकी थी।
शासन के निर्देेश पर कृषि विभाग द्वारा मार्च अप्रैल में डाटा संशोधन का कार्य कराया गया। उप निदेशक कृषि डॉ हंसराज के बताया कि हाल ही विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सम्मान निधि के भुगतान के लिए कुल एक लाख, 98 हजार 400 किसानों का डाटा शासन की वेबसाइट पर अग्रेषित किया गया है। इसमें करीब पांच हजार किसानों का संशोधित डाटा भी शामिल है। शेष 17 हजार किसानों के आईएफएससी कोड और बैंक खाता संशोधित करा डाटा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें