फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद नौकर के खातों में निकले 1.05 करोड़ रुपये

Wed, 02 Oct 2019 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भरतपुर हाउस निवासी जूता उद्यमी पूरन डाबर के जेल में बंद नौकर विवेक मेहतो के बैंक खातों में पुलिस को एक करोड़ पांच लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। मेहतो उद्यमी पूरन डाबर के घर चोरी के आरोप में जेल में बंद है। उसकी बहन के खाते में 20 लाख रुपये अलग मिले हैं। उसने 40 लाख का मकान खरीदा था और रिश्तेदार को पांच लाख के गहने भी दिए थे।

विज्ञापन


विवेक मेहतो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी हो जाने पर डाबर ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने नौकर से पूछताछ की तो रिवाल्वर के साथ नकदी चोरी का खुलासा हुआ। उसे दो जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। सात घंटे रिमांड पर पूछताछ की गई। विवेक के पास से एक लाख रुपये से ज्यादा कैश और बैंक खाते की जानकारी मिली थी। 

पुलिस ने बैंकों से डिटेल मंगाई। हरीपर्वत के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक खाते में 55 लाख मिले। दो अन्य में 50 लाख रुपये। उसके सभी खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। उसने यह रकम थोड़ी-थोड़ी करके चोरी की थी। घर जाता था तो चोरी के रुपये साथ ले जाता था। 
विज्ञापन


खर्च से बचने वाली रकम बैंक में जमा कर देता था। नौकर महतो के मोबाईल कॉल डिटेल में एक नौकरानी का नंबर मिला जिसे वह महंगे उपहार देता था। बदले में नौकरानी ने भी उसे उपहार में 18 हजार की अंगूठी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें