फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को मारी गोली, महिला की हुई मौत

Mon, 15 Jul 2013 11:35 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजादबाद जिले में एक महिला को कुत्ते को बचाने के चलते जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन


कुत्ते के भौंकने से नाराज एक युवक ने उसे गोली मार दी लेकिन ये गोली कुत्ते को ना लगकर उसे बचाने की कोशिश कर रही महिला को लग गई और उनकी मौत हो गई।

इतना ही नहीं पास में ही खड़ी महिला की बहू भी गोली लगने से घायल हो गई। बहू की हालत गंभीर बनी हुई है।

भारौल गांव निवासी सुमित अपने दोस्त प्रमोद से मिलने चितावली गांव आने वाला था। प्रमोद के घर पहुंचने से पहले सुमित पर रास्ते में एक कुत्ता भौंकने लगा।

सुमित ने कुत्ते के पास खड़ी गांव की ही रहने वालीं अशर्फी देवी और उनकी बहू सुर्मिला से कुत्ते को भौंकने से रोकने के लिए कहा।

इस पर अशर्फी देवी ने कुत्ते को जानवर बताते हुए सुमित को बचकर निकल जाने के लिए कहा। यह सुनकर वह गुस्से में आ गया और उसने कुत्ते पर गोली चला दी।

कुत्ता तो गोली से बचकर भाग गया लेकिन उसे बचाने में अशर्फी देवी व उनकी बहू को गोली लग गई। इससे अशर्फी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहू सुर्मिला बुरी तरह घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन आसपास के लोगों उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

घायल सुर्मिला को पुलिस और ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर आए। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वहां से आगर रैफर कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें