फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने को टास्क फोर्स गठित

Tue, 06 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ॥ आईएएस दुर्गा शक्ति के निलंबन के बाद सुर्खियों में आए अवैध खनन को लेकर हो रहे हंगामे को देखते हुए जिला प्रशासन भी अब अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी में है। शासन की सख्ती के बाद जिलाधिकारी ने इसके लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है जिसका नोडल अधिकारी एडीएम पूर्वी को बनाया गया है। ब्लाक स्तर पर नोडल प्रभारी की अगुवाई में गठित टास्क फोर्स में संबंधित एसडीएम, थानेदार, लेखपाल व खनन कर्मी शामिल होंगे।। यह टास्क फोर्स अवैध बालू अथवा मिट्टी खनन की शिकायत पर सीधे कार्रवाई कर आरोपियों की धरपकड़ करेगी। जिलाधिकारी ने साथ ही चेताया भी है कि जिस इलाके में अवैध खनन पकड़ा जाएगा वहां के खनन कर्मियों व थानेदार को इसका जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई तय होगी। मालूम हो कि जिले के गोसाईगंज, मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज ब्लाक में आए दिन अवैध खनन की शिकायतें उजागर होती रहती हैं। प्रशासन इसकी रोकथाम को हल्की कार्रवाई कर फिर चुप्पी साध लेता है। अवैध मिट्टी खनन के चलते ही गोसाईगंज इलाके में सैकड़ों हेक्टेयर खेत तालाब में तब्दील हो चुके हैं। खनन माफिया इसके लिए एक्सपायर हो चुके खनन पट्टे के सहारे क्षेत्रीय पुलिस व खनन विभाग कर्मियों से साठगांठ कर अवैध खनन कर मोटी कमाई करते हैं। नोएडा में अवैध खनन प्रकरण में निलंबित एसडीएम के मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर सख्ती के साथ इसकी रोकथाम का निर्देश जारी किया गया है। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम को ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स गठित करते हुए छापेमार कार्रवाई का निर्णय हुआ। एडीएम पूर्वी आरपी सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तरीय इस टीम में संबंधित इलाके के थानेदार, लेखपाल व खनन विभाग से संबंधित अधिकारी व कर्मियों को शामिल कर रोकथाम के लिए कार्रवाई होगी। उन्होंने चेताया कि टास्क फोर्स द्वारा जिस इलाके में अवैध खनन पकड़ा जाएगा अगर वहां के अधिकारियों ने पहले से इसकी सूचना टास्क फोर्स को नहीं दी होगी तो संबंधित इलाके के थानेदार, लेखपाल व खनन विभाग कर्मियों को इसका जिम्मेदार माना जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें