फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ केबल

Sat, 03 Aug 2013 05:34 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर एक्सचेंज इलाके के वायरलेस चौराहा और आसपास शुक्रवार को संचार सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित रहीं। फोन तो खामोश थे ही साथ ही इंटरनेट कनेक्शन भी ठप हो गए। यह समस्या पैदा हुई सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर भूमिगत फाइबर केबल (यूएफसी) के क्षतिग्रस्त हो जाने से। केबल क्षतिग्रस्त होने से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए महानगर, बादशाहबाद खुर्रम नगर, विकास नगर व पॉलीटेक्निक चौराहा सहित आस पास के इलाकों के उपभोक्ता। इन इलाकों में बेसिक फोन सेवाओं के साथ इंटरनेट व ब्रॉडबैंड सेवाएं भी दिनभर अस्त-व्यस्त रहीं। क्षतिग्रस्त यूएफसी के पेयर से जुड़े प्रभावित इलाकों के बेसिक फोन उपभोक्ताओं के फोन से जहां डायल टोन गायब रही वहीं ब्रॉडबैंड व इंटरनेट सेवाओं में कनेक्टिविटी न मिल पाने से इनका संचालन भी ठप रहा। इससे उपभोक्ताओं को दोहरी मुसीबत झेलनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत प्रभावित इलाकों में संचालित सरकारी व निजी संस्थाओं के कार्यालयों में इंटरनेट कनेक्टिविटी न बन पाने से बाधित रहे मोडम कनेक्शन के कारण कामकाज को लेकर रही। यूएफसी कटने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों की टीम फोल्ट ढूंढ कर इसकी मरम्मत में देर शाम तक जुटी थी। बीएसएनएल अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त यूएफसी को दुरुस्त कर जल्दी ही प्रभावित इलाके में बाधित फोन सेवाओं को सामान्य बनाने का दावा किया है। जेसीबी से खुदाई के दौरान यूएफसी कटने की यह घटना बीती देर रात हुई बताई जाती है। इसके चलते क्षतिग्रस्त केबल पेयर से जुड़ी फोन लाइनों का संपर्क महानगर एक्सचेंज स्थित मीडिया सिस्टम से टूट जाने के कारण ही उपभोक्ताओं को संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हो जाने का दंश झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें