फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने दिखाए कई रंग, कुछ ही इलाकों में हुई बारिश

Tue, 16 Jul 2013 05:33 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम ने शहर में सोमवार को अजब रंग दिखाए। राजाजीपुरम में जहां कई घंटे लगातार तेज बारिश हुई तो बाकी शहर के अधिकांश हिस्सों में मौसम सूखा ही रहा। दोपहर में डालीबाग जहां सूखा रहा तो योजना भवन के पास तेज बौछारें पड़ीं। ऐसे बदलावों के बीच तापमान में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस था, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री कम था। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान भी शहर में अलग-अलग स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। जबकि अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले राजाजीपुरम में दोपहर करीब 12 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो कि करीब 2:00 बजे के बाद तक जारी रही। इसके चलते यहां कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जबकि, इसी तरह से हजरतगंज और आसपास के इलाकों में भी पानी और धूप का खेल पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें