फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने कार रौंदी, चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव क्षेत्र में आईआईएम रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने कट पर सड़क पार कर रही मारुति कार को रौंद डाला। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। एसओ मड़ियांव ने बताया कि आईआईएम रोड पर जा रही मारुति कार के चालक ने डेंटल कॉलेज के पास रोडकट से सड़क पार करनी चाही। इस बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार के अगले हिस्से में टक्कर मारी और उसे रौंदते हुए भाग निकला। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने ट्रक का नंबर नोट करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे खून से लथपथ दोनों व्यक्तियों को किसी तरह बाहर निकाला और ट्रॉमा सेंटर भेजा। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान मड़ियांव क्षेत्र के ही गांव अल्लूनगर डिगुरिया निवासी अनूप यादव (35) व उसके चाचा शिवबालक यादव (52) के रूप में हुई। हादसे की खबर पर शिवबालक के बेटे सुनील अनिल व सुरेंद्र परिवार के अन्य लोगों के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। बताया कि अनूप के परिवार में पत्नी संगीता व मासूम बेटी सपना है। चाचा-भतीजे खेती के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे। वह देर रात कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें