फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने किया विवाहिता से दुराचार का प्रयास

Tue, 02 Jul 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां क्षेत्र में रविवार रात नशे में धुत एक युवक ने घर से निकली विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध पर दबंग युवक ने उसको मारापीटा। किसी तरह चंगुल से छूटकर विवाहिता ने पति को आपबीती सुनाई। घर पहुंचने पर दबंग अपने भाई के साथ बांका व डंडा लेकर धमकाने पहुंच गया। घरवालों के इकट्ठा होने पर दोनों मौके से भाग निकले। बाद में पीड़ित महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। बकौल एसओ, मौके पर जांच के लिए एसआई को भेजा है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। निगोहां क्षेत्र निवासी किसान की पत्नी रविवार रात गांव किनारे किसी काम से गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए नशे में धुत गांव के ही दबंग युवक सुरेश ने उसके साथ बदतमीजी व अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया तो दबंग ने उसको मारापीटा व दुराचार का प्रयास किया। विवाहिता किसी तरह चंगुल से बचकर घर पहुंची व पति को आपबीती बताई। इसी बीच दबंग सुरेश बांका व डंडा लेकर अपने भाई अवधेश के साथ विवाहिता के घर पहुंचा व रिपोर्ट दर्ज करवाने पर काट डालने की धमकी देने लगा। जब पीड़ित के घरवाले पहुंचे तो दबंग युवक धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ थाने जाकर दबंग सुरेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। वहीं, एसओ अरविंद कुमार पांडेय का कहना है कि वह हाईकोर्ट में ड्यूटी पर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें