फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सुनेंगे बीबीएयू कम्युनिटी रेडियो...

Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आप सुन रहे हैं बीबीयू कम्यूनिटी रेडियो...जी, हां यूनिवर्सिटी की कोशिश रंग लाई तो विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों में लोगों को रेडियो सेट पर जल्द ही ऐसी आवाज सुनाई देगी। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, आसपास के गांवों और शहरी इलाकों में लोगों के रेडियो सेट पर जल्द ही ऐसी आवाज सुनाई देगी। बीबीएयू में कम्युनिटी रेडियो स्टेशन खोलने की तैयारी है। विश्वविद्यालय इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को प्रस्ताव भेज चुका है। विश्वविद्यालय को अब मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार है। कुलपति प्रो. आरसी सोबती के निर्देशन में बनाए गए प्रस्ताव में छात्रों के लिए शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ ही आसपास के गांवों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम बनाना शामिल है। बीते दिनों यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने अपनी योजना का खाका मंत्रालय के सामने रखा। सूत्र बताते हैं कि मंत्रालय ने विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन

महिलाओं-किसानो और छात्रों पर होगा फोकस ः रेडियों पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम महिलाओं, किसानों और छात्रों से जुडे़ विषयों पर आधारित होंगे। समाज के वंचित तबकों के लिए भी विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। कार्यक्रम बनाने के लिए शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और आसपास के आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा। इन गतिविधियों में आसपास के स्कूलों के छात्रों और किसानों को भी शामिल किया जाएगा। उनकी जरूरतों के मुताबिक पढ़ाई और खेती के नए तौर तरीकों और मौसम के हिसाब से फसलों की खेती पर आधारित कार्यक्रम बनाए जाएंगे। इसके तहत आम जन के अधिकारों और सामाजिक समस्याओं, जन भागीदारी के विषयों को भी उठाया जाएगा। विज्ञान और तकनीकी से जुडे़ मुद्दों का सरलीकरण कर आमलोगों तक रोचक जानकारियां भी दी जाएंगी।
एलयू में नहीं बजा अपना रेडियो ः लखनऊ यूनिवर्सिटी में पूर्व कुलपति प्रो. आरपी सिंह के कार्यकाल में पहले ही कम्युनिटी रेडियो स्टेशन खोले जाने की अनुमति सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दे दी थी। मंजूरी के कई साल बाद भी अभी तक एलयू प्रशासन ने मामले में कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझा। विश्वविद्यालय प्रशासन का यह उदासीन रवैया इस योजना पर भारी तो पड़ ही रहा है। साथ ही यह प्रोजेक्ट से भी हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें