फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिट कार्ड न हो तो आईडी प्रूफ साथ लाएं

Tue, 18 Jun 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के समय प्रीजनरेटेड एडमिट कार्ड न होने की दशा में अभ्यर्थी को कोई आईडी प्रूफ दिखाना पडे़गा। 30 जून को होने वाली नेट परीक्षा के लिए एलयू प्रशासन ने अभ्यर्थियों को यह हिदायत दी है। विवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। प्रशासन ने परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए हैं जहां कुल 22337 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यूजीसी की ओर से उच्च शैक्षिक संस्थानों में नियुक्ति के लिए अर्हता परीक्षा जून और दिसंबर के अंतिम रविवार को आयोजित की जाती है। इस बार यह परीक्षा 30 जून को होगी। दिसंबर 2012 में हुई नेट परीक्षा के समय यूजीसी ने एडमिट कार्ड की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। नए नियमों के तहत फार्म जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को कंफर्मेशन पेज प्रिंट आउट लेकर उसे नोडल यूनिवर्सिटी में केंद्र पर जमा करना होता था। कंफर्मेशन पेज के साथ ही प्री जेनरेटेड एडमिट कार्ड भी साथ होता था। इस पेज के खो जाने की दशा में कोई भी पहचान पत्र दिखाने पर अभ्यर्थियोें को परीक्षा का मौका मिल जाता था। बीते साल एलयू प्रशासन ने आईडी प्रूफ के मामले में थोड़ी ढिलाई बरती थी। इस बार एलयू की ओर से जारी निर्देशों के तहत अभ्यर्थी को परीक्षा के समय प्री जेनरेटेड एडमिट कार्ड या आईडी प्रूफ में से कोई एक प्रपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें